ABP News TV पर ख़बर है कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद का सर्वे आज 24 नवंबर को फिर से शुरू हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों की मौजूदगी में सर्वे हो रहा था, लेकिन जैसे ही सर्वे शुरू हुआ, प्रदर्शनकारियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और पुलिस पर पथराव किया। मस्जिद के बाहर भीड़ ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। संभल हिंसा पर समाजवादी पार्टी (SP) महासचिव रामगोपाल यादव ने बयान दिया, "बूथ लूटेंगे तो पत्थर चलेंगे," यह बयान राजनीति में तूल पकड़ सकता है। इस हिंसक घटनाक्रम के बाद प्रदेश में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।


Source:   NDTV
November 24, 2024 11:26 UTC